भुवनेश्वर, एक मार्च (भाषा) ओडिशा पुलिस ने रविवार को बोलांगीर और बरगढ़ जिलों को ‘नक्सल-मुक्त’ घोषित कर दिया, क्योंकि इन दोनों जिलों में सक्रिय 15 माओवादियों ने पड़ोसी छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाईबी खुरानिया ने कहा कि राज्य भर में जारी नक्सल-रोधी अभियानों में पुलिस बल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
खुरानिया ने एक बयान में कहा, ‘अब बोलांगीर और बरगढ़ जिलों को आधिकारिक तौर पर नक्सल-मुक्त घोषित कर दिया गया है।’
इसके साथ ही ओडिशा में नक्सल-मुक्त जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
भाषा
राखी देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
