scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ के रायपुर में अमेरिका, इजराइल के खिलाफ मोमबत्ती जुलूस निकाला गया

छत्तीसगढ़ के रायपुर में अमेरिका, इजराइल के खिलाफ मोमबत्ती जुलूस निकाला गया

Text Size:

रायपुर, एक मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को कई शिया मुसलमानों ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक व्यक्त करने और अमेरिका और इजराइल की निंदा करने के लिए मोमबत्ती जुलूस निकाला।

इजराइल और अमेरिका द्वारा शनिवार को तेहरान पर किये गए हमले में खामेनेई मारे गए थे।

यह जुलूस मोमिनपारा इलाके में आयोजित किया गया। इस जुलूस में बच्चे भी शामिल हुए और प्रदर्शनकारियों के हाथों में खामेनेई के समर्थन में पोस्टर थे।

प्रदर्शनकारियों द्वारा लहराए गए कुछ पोस्टरों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की निंदा करने वाले नारे लिखे हुए थे।

इससे पहले दिन में काले कुर्ते पहने पुरुषों के एक समूह ने उसी इलाके में ट्रंप और नेतन्याहू के खिलाफ नारे लगाए। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया था।

भाषा धीरज देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments