scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशकर्नाटक ने केंद्र से युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया में फंसे कन्नड़ लोगों की सहायता करने का आग्रह किया

कर्नाटक ने केंद्र से युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया में फंसे कन्नड़ लोगों की सहायता करने का आग्रह किया

Text Size:

बेंगलुरु, एक मार्च (भाषा) कर्नाटक सरकार ने रविवार को केंद्र से युद्धग्रस्त पश्चिम एशिया में फंसे कन्नड़ भाषी लोगों की सुरक्षा और स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

मुख्य सचिव शालिनी रजनीश ने विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को अलग-अलग पत्र लिखकर क्षेत्र में रह रहे या यात्रा कर रहे कन्नड़ भाषी लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए समन्वित हस्तक्षेप की मांग की।

रजनीश ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी को लिखे पत्र में कहा, ‘मैं पश्चिम एशिया में तेजी से बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं।’

उन्होंने कन्नड़ भाषी लोगों की सुरक्षा और स्वदेश वापसी के लिए तत्काल कदम उठाये जाने की मांग की।

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments