scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशयोगी आदित्यनाथ ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ धाम में पूजन-अर्चन किया

योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव और काशी विश्वनाथ धाम में पूजन-अर्चन किया

Text Size:

वाराणसी (उप्र), एक मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने यहां बाबा विश्वनाथ एवं काशी कोतवाल काल भैरव में दर्शन-पूजन किया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि जापान एवं सिंगापुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर रविवार को काशी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर एवं आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से भी संवाद किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

योगी आदित्यनाथ ने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर दर्शन-आरती की और वहां मौजूद लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

बयान में बताया गया कि योगी श्री काशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे। उन्होंने लोक मंगल और जनकल्याण की कामना के साथ गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया।

मुख्यमंत्री ने यहां बाबा की आरती एवं विधिविधान से पूजा की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए।

भाषा आनन्द सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments