scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशजद(यू) सांसद संजय झा ने पश्चिम एशिया में बिहारी समुदाय की सुरक्षा को लेकर जयशंकर से बात की

जद(यू) सांसद संजय झा ने पश्चिम एशिया में बिहारी समुदाय की सुरक्षा को लेकर जयशंकर से बात की

Text Size:

पटना, एक मार्च (भाषा) जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा ने रविवार को कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से पश्चिम एशिया में रह रहे बिहारी प्रवासियों की सुरक्षा के संबंध में बातचीत की है।

क्षेत्र में ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों के बाद उत्पन्न स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह भारतीय नागरिकों, विशेषकर बिहार के लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए “त्वरित और प्रभावी कदम” उठाए।

उन्होंने कहा, “कई परिवार मुझे कॉल करके चिंता जता रहे हैं। वे अपने प्रियजनों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।”

झा ने बताया कि जयशंकर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार क्षेत्र के विभिन्न देशों की सरकारों के साथ निरंतर संपर्क में है और भारतीय दूतावास चौबीस घंटे भारतीय नागरिकों के कल्याण की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि परिस्थितियां सामान्य होते ही केंद्र सरकार बिना किसी विलंब के आवश्यक कदम उठाएगी।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments