scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअसम सरकार प. एशिया में फंसे राज्य के प्रवासियों के संबंध में विदेश मंत्रालय के संपर्क में : अधिकारी

असम सरकार प. एशिया में फंसे राज्य के प्रवासियों के संबंध में विदेश मंत्रालय के संपर्क में : अधिकारी

Text Size:

गुवाहाटी, एक मार्च (भाषा) असम सरकार पश्चिम एशिया में रह रहे या फंसे हुए राज्य के लोगों के बारे में जानकारी के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास फिलहाल संघर्षग्रस्त क्षेत्र में रह रहे असम के लोगों के आंकड़े नहीं हैं।

नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘हम विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं और पश्चिम एशिया में असम के लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘फिलहाल हम डेटा जुटाने की प्रक्रिया में हैं। जैसे ही हमारे पास और जानकारी आएगी, हम उसे साझा करेंगे।’

राज्य के लोग पश्चिम एशिया में विमानन और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हैं, हालांकि संख्या के बारे में कोई आधिकारिक डेटा तुरंत उपलब्ध नहीं है।

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें रविवार तड़के ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी गई।

ईरान द्वारा किए गए जवाबी हमले के बाद हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण पश्चिम एशिया और भारत सहित अन्य देशों में सैकड़ों उड़ानें बाधित हुई हैं।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments