scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री और तमिलनाडु के राज्यपाल ने स्टालिन को 73वें जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री और तमिलनाडु के राज्यपाल ने स्टालिन को 73वें जन्मदिन की बधाई दी

Text Size:

चेन्नई, एक मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि समेत कई नेताओं ने रविवार को मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

राज्यपाल आर. एन. रवि. ने भी राजभवन के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी आयु दीर्घ हो और आप इसी तरह जनसेवा करते रहें।”

तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

स्टालिन ने इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा था कि उनके जीवन का उद्देश्य तमिल भाषा और राज्य के हितों की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें एकजुट होकर अपनी बौद्धिक शक्ति से अपने चारों ओर फैली साजिशों को विफल करना होगा।’’

स्टालिन ने जन्मदिन के अवसर पर मरीना बीच पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के दिग्गज नेताओं सी. एन. अन्नादुरई और एम. करुणानिधि के स्मारकों पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाषा यासिर जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments