scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू ने नागपुर में कारखाना विस्फोट में लोगों की मौतों पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने नागपुर में कारखाना विस्फोट में लोगों की मौतों पर शोक व्यक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में एक कारखाने में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह नागपुर जिले के राउलगांव में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नागपुर, महाराष्ट्र में एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में लोगों की मौत के समाचार से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। मैं प्रियजनों को खोने वाले शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

भाषा

प्रचेता नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments