नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) भारत ने शनिवार को बोलीविया में सैन्य मालवाहक विमान दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत होने पर गहरा शोक व्यक्त किया।
बोलीवियाई वायुसेना का मालवाहक विमान शुक्रवार को पश्चिमी शहर एल आल्टो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, “भारत सरकार एल आल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई इस दुखद विमान दुर्घटना को लेकर बोलीविया के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है।”
उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिजन के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”
बोलीविया से आई खबरों के अनुसार, इस विमान दुर्घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है।
भाषा
राखी सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
