scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशअरविंद केजरीवाल रविवार को जंतर-मंतर पर रैली करेंगे

अरविंद केजरीवाल रविवार को जंतर-मंतर पर रैली करेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को जंतर-मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

आबकारी नीति मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक सभा होगी।

‘आप’ ने शनिवार को दावा किया था कि पुलिस रैली की अनुमति देने से इनकार कर रही है। हालांकि, देर रात आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ‘आप’ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने अनुमति दे दी है और कार्यक्रम तय समय पर होगा।

भारद्वाज ने कहा, “अरविंद केजरीवाल पूरी पार्टी नेतृत्व के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनसभा को संबोधित करेंगे। आज दिल्ली पुलिस ने एक बार कहा था कि यह सभा नहीं हो सकती। इसके बाद ‘आप’ नेताओं ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।”

उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अब पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल जंतर-मंतर पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाषा राखी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments