scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशआईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 590 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में हरियाणा सरकार का एक कर्मचारी गिरफ्तार

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 590 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में हरियाणा सरकार का एक कर्मचारी गिरफ्तार

Text Size:

चंडीगढ़, 28 फरवरी (भाषा) हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने शनिवार को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले में राज्य सरकार के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धोखाधड़ी के इस मामले में संबंधित कर्मचारी की भूमिका जांच के दायरे में है।

सूत्रों ने बताया कि यह मामला रविवार को उस समय सामने आया था जब एक निजी बैंक ने खुलासा किया कि उसकी चंडीगढ़ स्थित एक शाखा में कुछ कर्मचारियों और अन्य लोगों ने मिलकर राज्य सरकार के खातों को निशाना बनाते हुए 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

सूत्रों ने बताया कि इस खुलासे के बाद मामले की विस्तृत जांच शुरू की गई।

सूत्रों के अनुसार, पंचायत विभाग में कार्यरत आरोपी को पंचकूला की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments