scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशविदेश में जालसाजों की मदद करने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

विदेश में जालसाजों की मदद करने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

गुरुग्राम, 28 फरवरी (भाषा) गुरुग्राम पुलिस ने विदेशी साइबर जालसाजों के लिए काम करने के आरोप में आईआईटी के एक छात्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया । पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को राजस्थान के जयपुर में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी जालसाजों को 30 प्रतिशत कमीशन पर बैंक खाते मुहैया कराते थे और इन खातों का संचालन भी करते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 बैंक पासबुक और सात चेकबुक बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी सौरभ कुमार मीना (27), फलोदी निवासी अभिषेक बिश्नोई (20) और राजस्थान के नागौर निवासी लक्ष्मण उर्फ ​​लकी (22) के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की साइबर शाखा के एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे विदेश में रहने वाले साइबर जालसाजों के लिए काम करते थे।

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments