scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशमप्र : पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद महिला ने चूड़ी के टुकड़े निगले, भोपाल रेफर

मप्र : पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद महिला ने चूड़ी के टुकड़े निगले, भोपाल रेफर

Text Size:

बैतूल, 28 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के बैतूल जिला जेल में बंद 35 वर्षीय एक महिला कैदी ने शनिवार को कथित तौर पर चूड़ी के टुकड़े निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला जेल के प्रभारी जेलर योगेश शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि पूनम 17 दिसंबर से अपने पति राजू उइके की कथित तौर पर हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसने आत्महत्या करने के इरादे से अपनी चूड़ियों के टुकड़े निगल लिए।

उसे तुरंत बैतूल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उसे भोपाल रेफर करने का निर्णय लिया गया।

शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा

सं, दिमो

रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments