scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपश्चिम एशिया संघर्ष के बीच डीजीसीए ने एयरलाइंस को 11 हवाई क्षेत्रों से बचने की सलाह दी

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच डीजीसीए ने एयरलाइंस को 11 हवाई क्षेत्रों से बचने की सलाह दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) विमानन नियामक डीजीसीए ने शनिवार को एयरलाइंस को ईरान, सऊदी अरब और यूएई सहित 11 देशों के हवाई क्षेत्रों का उपयोग दो मार्च तक न करने की सलाह दी है।

इन देशों में ईरान, इजराइल, लेबनान, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं।

इजराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया, जिसके बाद कई हवाई क्षेत्र पहले से ही बंद हैं। भारतीय एयरलाइंस ने पश्चिम एशिया के लिए अपनी सेवाएं स्थगित कर दी हैं।

नियामक ने कहा कि यह परामर्श अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों और यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के संघर्ष क्षेत्र सूचना बुलेटिन (सीजेडआईबी) के अनुरूप जारी किया गया है।

वॉचडॉग ने एयरलाइंस से सभी उड़ान स्तरों और ऊंचाई पर इन 11 प्रभावित हवाई क्षेत्रों के भीतर परिचालन से बचने को कहा है। विमानन कंपनियों को संबंधित देशों और राष्ट्रीय अधिकारियों द्वारा जारी की जाने वाले सभी ताजा सूचनाओं पर बारीकी से नजर बनाए रखने को कहा गया है।

डीजीसीए ने अपने परामर्श में कहा, ”यह सलाह तत्काल प्रभाव से लागू है और दो मार्च, 2026 तक मान्य रहेगी।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments