scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलतिलक छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आदर्श दिख रहे हैं: सहायक कोच टेन डोएशे

तिलक छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आदर्श दिख रहे हैं: सहायक कोच टेन डोएशे

Text Size:

कोलकाता, 28 फरवरी (भाषा) भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे का मानना ​​है कि तिलक वर्मा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आदर्श हैं जिससे मेजबान टीम को पारी के आखिर में जरुरी आक्रामकता मिलेगी।

लेकिन रविवार को यहां टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल में ऐसा जरूरी नहीं है।

टूर्नामेंट के पहले पांच मैच में खराब प्रदर्शन के बाद टीम ने मुंबई इंडियंस के इस स्टाइलिश बल्लेबाज को जिम्बाब्वे के खिलाफ छठे नंबर पर भेजने का फैसला किया। उन्होंने अपनी नयी भूमिका में 16 गेंदों में 44 रन बनाए जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल थे और उनका स्ट्राइक-रेट 275 का था।

डोएशे ने कहा, ‘‘नहीं, यह पहले से तय नहीं है कि वह कल पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। मुझे लगा कि उस रात वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला बल्लेबाज दिख रहा था। वह ऐसे लग रहा था कि वह सच में सहज है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और मुझे लगता है कि जिस तरह से उसने अपने खेल को ढाला है, उसके लिए वह बहुत तारीफ के काबिल हैं। मुझे नहीं लगता कि वह फॉर्म में नहीं है। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments