scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगततमिलनाडु के पीएम मित्र पार्क में औद्योगिक भूमि आवंटित

तमिलनाडु के पीएम मित्र पार्क में औद्योगिक भूमि आवंटित

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के ‘पीएम मित्र पार्क’ के निदेशक मंडल ने 23 निवेशकों को 190.44 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की है, जिससे लगभग 2,192.21 करोड़ रुपये का निवेश सुनिश्चित होगा और 15,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कपड़ा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार, स्वीकृत निवेश विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिसमें एकीकृत संयंत्र, धागा निर्माण, कपड़े का उत्पादन, प्रसंस्करण और फिनिशिंग, परिधान निर्माण और तकनीकी वस्त्र शामिल हैं।

भूमि आवंटन का निर्णय 27 फरवरी, 2026 को कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव की अध्यक्षता में आयोजित ‘पीएम मित्र पार्क, तमिलनाडु लिमिटेड’ (एसपीवी) के निदेशक मंडल की नौवीं बैठक में लिया गया।

विरुधुनगर में स्थित यह पीएम मित्र पार्क, इस योजना के तहत देश भर में स्थापित किए जा रहे सात ‘मेगा पार्क’ में से एक है।

कपड़ा मंत्रालय ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 44) पर स्थित और तूतुकुड़ी बंदरगाह से मात्र 106 किलोमीटर दूर होने के कारण यह पार्क उत्कृष्ट संपर्क और लॉजिस्टिक्स सुविधा प्रदान करता है। पार्क स्थल के आसपास लगभग 550 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे के कार्य पहले से ही प्रगति पर हैं और इस परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

भाषा सुमित पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments