scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमविदेशईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को ‘घर के अंदर रहने’ का परामर्श जारी किया

ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को ‘घर के अंदर रहने’ का परामर्श जारी किया

Text Size:

तेहरान, 28 फरवरी (भाषा) ईरान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी करते हुए उनसे ‘‘अत्यधिक सावधानी बरतने’’ और ‘‘जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने’’ की अपील की है। यह परामर्श क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच जारी किया गया है।

दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बदलते घटनाक्रम को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।’’

दूतावास ने कहा कि सभी भारतीय नागरिक खबरों पर नजर बनाए रखें, आसपास की स्थिति के प्रति जागरूक रहें और भारतीय दूतावास से मिलने वाले आगे के निर्देशों का इंतजार करें।

यह परामर्श उस समय जारी किया गया जब इजराइल ने शनिवार को ईरान के खिलाफ पूर्व-नियोजित सैन्य हमला किया।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments