scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशपटना में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

पटना में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

Text Size:

पटना, 28 फरवरी (भाषा) पटना के करबिगहिया इलाके में एक घर में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया निवासी मालती देवी के रूप में हुई है।

पुलिस के बयान के अनुसार, आग लगने की यह घटना शुक्रवार शाम की है। दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन मालती देवी को बचाया नहीं जा सका।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और जांच जारी है।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments