बांदा (उप्र), 27 फरवरी (भाषा) बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद के कारण पांच साल की अपनी बेटी को शुक्रवार शाम यमुना नदी में कथित रूप से फेंकने के बाद खुद कूदने की कोशिश की लेकिन उसे राहगीरों ने बचा लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बताया कि मर्का थाना क्षेत्र के उसरा डेरा गांव स्थित अपने मायके में रह रही रुबीना यादव (30) ने घरेलू विवाद के कारण पांच साल की अपनी बेटी पिंकी को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे यमुना नदी में फेंकने के बाद खुद नदी में कूदने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने उसे बचा लिया।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम बुलाकर यमुना नदी में बच्ची की तलाश की जा रही है।
सीओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ विवाद के कारण पिछले पांच-छह साल से अपने बेटे चिंटू (सात) और पिंकी के साथ अपने मायके उसरा डेरा में रह रही है और उसने मां से कहासुनी के बाद यह कदम उठाया है।
भाषा सं आनन्द सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
