scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशपंजाब के फिरोजपुर में पीलिया के संदिग्ध प्रकोप में एक लड़की की मौत

पंजाब के फिरोजपुर में पीलिया के संदिग्ध प्रकोप में एक लड़की की मौत

Text Size:

फिरोजपुर, 27 फरवरी (भाषा) पंजाब के फिरोजपुर में हजारा सिंह वाला गांव में पीलिया के संदिग्ध संक्रमण से 13 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने दूषित पानी से संक्रमण फैलने की आशंका जताई और चिकित्सा दल गांव भेजा गया जिसने घर-घर जाकर व्यापक सर्वेक्षण सहित कई उपाय शुरू किए।

मृत बच्ची शैलजा कक्षा चौथी की छात्रा थी। उसे तेज बुखार था तथा पीलिया के लक्षण थे।

शैलजा के पिता मनजीत सिंह ने कहा, ‘मेरी बेटी की कुछ ही दिनों में तबीयत बिगड़ गई। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हम उसे इस तरह खो देंगे।’

उसकी मां सीमा सिंह ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी मोनिका (15) और बेटा राहुल (10) भी पेट के संक्रमण से पीड़ित हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 58 लोगों के रक्त के नमूने एकत्र कर जांच की गई, जिनमें से 22 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने बताया कि आईएएस अधिकारी स्तर की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और 72 घंटों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि सभी पुष्ट मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और जांच की जा रही है।

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments