scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलइंग्लैंड से हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड को करना होगा इंतजार

इंग्लैंड से हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड को करना होगा इंतजार

Text Size:

कोलंबो, 27 फरवरी (भाषा) इंग्लैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया।

इस हार के साथ ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड को अब पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच का परिणाम का इंतजार करना होगा। पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका इंग्लैंड सुपर आठ के अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

न्यूजीलैंड का सात विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन ने सबसे ज्यदा 33 रन का योगदान दिया। विल जैक्स ने नाबाद 32, कप्तान हैरी ब्रूक ने 26, सैम कुरेन ने 24 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments