scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशबिहार का बजट सत्र समाप्त, विधामंडल के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

बिहार का बजट सत्र समाप्त, विधामंडल के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Text Size:

पटना, 27 फरवरी (भाषा) बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों को शुक्रवार को बजट सत्र की समाप्ति के साथ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा की तथा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी परिषद की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की।

दो फरवरी से शुरू हुए बजट सत्र के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट पेश किया गया।

सदन ने 19 दिनों तक चले इस सत्र में 12 विधेयक पारित किए। इनमें बिहार तकनीकी सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार नगर पालिका (संशोधन) विधेयक, 2026, बिहार सिविल न्यायालय विधेयक, 2026 तथा बिहार निजी व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थान (प्रवेश विनियमन एवं शुल्क निर्धारण) विधेयक, 2026 प्रमुख रहे।

अध्यक्ष ने बताया कि बजट सत्र के दौरान कुल 4,190 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें से 3,783 प्रश्न विधानसभा सचिवालय द्वारा स्वीकार किए गए। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान राज्य सरकार की ओर से 36 ध्यानाकर्षण सूचनाओं के उत्तर भी दिए गए। विधान परिषद के सभापति ने कहा कि परिषद में कुल 1,190 प्रश्न प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 1,024 को स्वीकृति दी गई।

सिंह ने कहा कि 80 ध्यानाकर्षण सूचनाओं और प्रश्नों के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

भाषा कैलाश सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments