scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलन्यूजीलैंड के हेनरी को पितृत्व अवकाश मिला, इंग्लैंड मैच के बाद जायेंगे घर

न्यूजीलैंड के हेनरी को पितृत्व अवकाश मिला, इंग्लैंड मैच के बाद जायेंगे घर

Text Size:

कोलंबो, 27 फरवरी (भाषा) न्यूलीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी इंग्लैंड के खिलाफ टीम के टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले के बाद अपने दूसरे बच्चे के जन्म के मौके पर पत्नी के साथ रहने के लिए शुक्रवार रात स्वदेश लौट जाएंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनज़ेडसी) ने कहा कि टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हेनरी टूर्नामेंट में वापसी कर सकते हैं। मुख्य कोच रोब वाल्टर ने हेनरी के इस फैसले का समर्थन किया।

वाल्टर ने एक बयान में कहा, “सबसे पहले, हम मैट और हॉली को उनके दूसरे बच्चे के जन्म पर बहुत बधाई देते हैं। यह उनके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण क्षण है और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।”

न्यूजीलैंड अगर शुक्रवार को इंग्लैंड को हरा देता है तो वह सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। अगर टीम हारती है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना शनिवार को सह-मेजबान श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर आठ मुकाबले के परिणाम पर निर्भर करेगा।

वाल्टर ने कहा, “अभी बहुत कुछ तय होना बाकी है, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब कुछ टीम और मैट के मुताबिक होगा और हम उन्हें प्रतियोगिता के अंतिम चरणों में फिर से खेलते हुए देखेंगे।”

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments