scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशसामंथा रुथ ने बेटी के समयपूर्व जन्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा की 'ईमानदारी' की सराहना की

सामंथा रुथ ने बेटी के समयपूर्व जन्म को लेकर प्रियंका चोपड़ा की ‘ईमानदारी’ की सराहना की

Text Size:

मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास की इस बात के लिये सराहना की है कि 2022 में उन्होंने बेटी मालती मैरी के समयपूर्व जन्म और उस समय इसकी घोषणा के दौरान झेले गए भावनात्मक उतार-चढाव पर खुलकर बात की थी।

सामंथा ने प्रियंका के हालिया साक्षात्कार का एक वीडियो क्लिप अपनी ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी पर साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के 27 सप्ताह में जन्म लेने और युगल द्वारा इस खबर को सार्वजनिक करने के दबाव के बारे में बात की।

सामंथा ने लिखा, “बहुत खूबसूरत। धन्यवाद, प्रियंका। आपकी ईमानदारी बहुत प्रभावशाली है। मुझे यह साक्षात्कार बहुत पसंद आया।”

साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा कि समय से पहले प्रसव के बारे में पता चलने पर वह ‘पूरी तरह से टूट गईं’ और खुलासा किया कि उन्हें और उनके गायक पति निक जोनास को समयपूर्व बच्चे के जन्म की घोषणा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अभिनेत्री प्रियंका ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था।

भाषा तान्या रंजन

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments