scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतशेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 4.98 लाख करोड़ रुपये की कमी

शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 4.98 लाख करोड़ रुपये की कमी

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति में 4.98 लाख करोड़ रुपये की कमी आई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक स्तर पर बढ़ते जोखिमों के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के कारण सेंसेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स 961.42 अंक यानी 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 1,089.46 अंक तक की गिरावट आई थी।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण एक ही दिन में 4,98,603.42 करोड़ रुपये घटकर 4,63,50,671.27 करोड़ रुपये (5.10 हजार अरब डॉलर) पर आ गया।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments