कोलकाता, 27 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के कोलकाता और आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
भूकंप की तीव्रता और इसके केंद्र का अब तक पता नहीं चल पाया है।
कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में कुछ सेकंड के लिए भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिससे ऊंची आवासीय इमारतों में रहने वाले और व्यस्त बाजारों में लोग दहशत में आ गए।
कई इलाकों के निवासियों ने बताया कि भूकंप के झटकों के दौरान छतों के पंखे, फर्नीचर और खिड़की दरवाजे हिलने लगे, जिसका सबसे ज्यादा असर बहुमंजिला इमारतों में देखने को मिला।
विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
