scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशमोगा में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

मोगा में अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

Text Size:

चंडीगढ़, 27 फरवरी (भाषा) पंजाब के मोगा में पुलिस ने दो लोगों के पास से अवैध हथियार बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों में से एक, लखविंदर सिंह, अपने पाकिस्तानी आका के इशारे पर काम कर रहा था।’

यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से पांच अवैध पिस्तौल बरामद कीं, जिनमें तीन .30 बोर की, एक .32 बोर की और एक पिस्तौल नौ एमएम ग्लॉक की थी, साथ ही कारतूस भी बरामद किए गए।

डीजीपी ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments