scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअमित शाह अगले सप्ताह ओडिशा दौरे पर, सीआईएसएफ के कार्यक्रम में भाग लेंगे

अमित शाह अगले सप्ताह ओडिशा दौरे पर, सीआईएसएफ के कार्यक्रम में भाग लेंगे

Text Size:

भुवनेश्वर, 27 फरवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच मार्च से दो दिन के लिए ओडिशा की यात्रा पर आने वाले हैं, जिस दौरान वह सीआईएसएफ के एक कार्यक्रम सहित कई सरकारी आयोजनों में भाग लेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शाह पांच मार्च की शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगे और अगले दिन कटक के मुंडाली में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री खुर्दा जिले के जटनी में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भुवनेश्वर परिसर की आधारशिला भी रखेंगे।

उन्होंने बताया कि शाह भुवनेश्वर में एनएफएसयू ट्रांजिट परिसर का उद्घाटन डिजिटल माध्यम से करेंगे।

शाह छह मार्च को राज्य की राजधानी में नए आपराधिक कानूनों पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

वह सहकारिता और अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने बृहस्पतिवार शाम को बैठक की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शाह के दौरे से पहले गोडिसाही से मुंडुली तक सड़क की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्वच्छता अभियान और सौंदर्यीकरण प्रयासों पर भी जोर दिया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और मार्ग योजनाओं तथा स्थल को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।

गर्ग ने सभी विभागों को प्रभावी समन्वय स्थापित करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव हेमंत शर्मा ने शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले की तैयारियों की जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया और अन्य लोग बैठक में उपस्थित थे।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments