scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में लोकसभा सदस्य संजय देशमुख मामूली रूप से घायल

महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में लोकसभा सदस्य संजय देशमुख मामूली रूप से घायल

Text Size:

यवतमाल, 26 फरवरी (भाषा) यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय देशमुख की कार को बृहस्पतिवार को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना दिग्रास तालुका के सखारा इलाके में हुई, जब शिवसेना (उबाठा) सांसद अपनी पार्टी के पांच अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कार से जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया, “सांसद और अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

इस घटना के बारे में बात करते हुए देशमुख ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से वह हमेशा की तरह अपने समर्थकों से मुलाकात करेंगे।

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments