scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपश्चिम बंगाल में एडीबी के समर्थन से 2,500 करोड़ रुपये की लागत से 430 मॉडल स्कूल खोले जाएंगे

पश्चिम बंगाल में एडीबी के समर्थन से 2,500 करोड़ रुपये की लागत से 430 मॉडल स्कूल खोले जाएंगे

Text Size:

कोलकाता, 26 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की वित्तीय सहायता से लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से कुल 430 मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बसु ने राज्य प्रशासनिक मुख्यालय में हुई मंत्रिमंडल बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस पहल का लक्ष्य पूरे राज्य में शिक्षा प्रणाली का विस्तार करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘एडीबी की सहायता से राज्य में कुल 430 मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे। इस पर करीब 2,500 करोड़ रुपये की लागत आएगी।’’

बसु ने कहा कि राज्य के हरेक ब्लॉक में एक मॉडल स्कूल स्थापित किया जाएगा, जबकि 87 पिछड़े ब्लॉक में इस तरह के दो-दो स्कूल खोले जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘इन मॉडल स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, पर्यावरण-अनुकूल स्कूल भवन, प्रयोगशालाएं, डिजिटल बुनियादी ढांचा, पुस्तकालयों और खेलों के लिए विशेष सुविधाएं और अच्छी स्वच्छता सुविधाएं होंगी।’’

उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में खासकर विकलांग बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचा भी होगा।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments