scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी के आईपीओ को 1.23 गुना बोलियां मिलीं

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी के आईपीओ को 1.23 गुना बोलियां मिलीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 1.23 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 380 करोड़ रुपये के आईपीओ को 57,06,235 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 70,06,235 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 1.04 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 1.29 गुना, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 1.54 गुना अभिदान मिला।

पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से करीब 171 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी ने आईपीओ के लिए 367-386 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

पुणे की कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम है, जिसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments