scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशसिपाही का फंदे से लटका हुआ शव बृहस्पतिवार को उसके आवास पर मिला

सिपाही का फंदे से लटका हुआ शव बृहस्पतिवार को उसके आवास पर मिला

Text Size:

सहारनपुर (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) सहारनपुर जिले के बिहारीगढ थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक सिपाही का फंदे से लटका हुआ शव उसके आवास में मिला।

सिपाही पिछले 11 महीने से इस थाने में आरक्षी पद पर कार्यरत था।

थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि आज आरक्षी काशीराम (28) जब ड्यूटी पर नही पहुंचे तो उन्हें कॉल की गयी लेकिन कोई उत्तर नही मिला।

शर्मा के अनुसार थाने से एक सिपाही को जब काशीराम के सरकारी आवास पर भेजा गया तो वहां उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि काशीराम मूलरूप से कासगंज का रहने वाले थे तथा उनकी मृत्यु की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

शर्मा ने कहा कि परिजन कासगंज से बिहारीगढ के लिये रवाना हो गये हैं तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments