scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअन्नाद्रमुक का 10,000 रुपये की राहत देने का चुनावी वादा ‘सुपरहिट’ साबित होगा: पलानीस्वामी

अन्नाद्रमुक का 10,000 रुपये की राहत देने का चुनावी वादा ‘सुपरहिट’ साबित होगा: पलानीस्वामी

Text Size:

चेन्नई, 26 फरवरी (भाषा) ऑल इंडिया अन्नाद्रमुक मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने दावा किया कि ‘‘द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार के कारण आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे’’ परिवारों को 10,000 रुपये की राहत देने का अन्नाद्रमुक का चुनावी वादा लोगों के बीच ‘सुपरहिट’ साबित होगा।

अन्नाद्रमुक महासचिव पलानीस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा चुनाव में हार के डर से जनता को 5,000 रुपये देने के बजाए अन्नाद्रमुक का वादा जनता को रास आएगा।

पलानीस्वामी ने कहा कि द्रमुक सरकार के समय महंगाई और करों में की गई वृद्धि के कारण लोगों की समस्याएं बढ़ गई है, जिन्हें कम करने के मकसद से लोगों को एकमुश्त अनुग्रह राशि देने के उनके कदम का लोगों ने स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों से एम.के. स्टालिन सरकार द्वारा लगाए गए विभिन्न करों और शुल्कों के कारण भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे तमिलनाडु के लोगों की मदद के लिए मैंने 10,000 रुपये देने की घोषणा की… मेरी यह घोषणा लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई है। लोग अन्नाद्रमुक को सत्ता में लाने के लिए चुनावों का इंतजार कर रहे हैं।’’

उन्होंने बुधवार रात मदुरवॉयल और पून्थमल्ली विधानसभा क्षेत्रों में अपने ‘‘मक्कलाई कापोम, तमिलगाथाई मीटपोम’’ (लोगों को बचाओ, तमिलनाडु को बचाओ) अभियान के तहत सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता ‘‘जनविरोधी द्रमुक शासन’’ को हटाने के लिए कमर कस रही है।

पलानीस्वामी ने आरोप लगाया कि स्टालिन ने चुनाव में हार के डर से महिलाओं को 5,000 रुपये वितरित किए। भाषा

यासिर वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments