scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशउप्र : ट्रक की चपेट में आ जाने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

उप्र : ट्रक की चपेट में आ जाने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

Text Size:

गाजीपुर (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) गाजीपुर जिले के बरेसर क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आ जाने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर रास्ता जाम किया।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बरेसर थाना क्षेत्र के लखनौली गांव के निकट एक वाहन से आगे निकलने की कोशिश में एक मोटरसाइकिल बालू से लदे ट्रक से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार कुसुम देवी (35) उसकी पुत्री अनन्या (नौ) और भतीजी कृति (सात) गिर गए और ट्रक की चपेट में आ जाने मृत्यु हो गई।

सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिल चला रहा कुसुम देवी का पति रंजीत चौरसिया सड़क के बाहर गिर जाने से बच गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर रात करीब नौ बजे जाम खत्म कराया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments