scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशरेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली के ‘लोगो’ का अनावरण किया

रेखा गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दिल्ली के ‘लोगो’ का अनावरण किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-दिल्ली (आईएफएफडी)-2026 का लोगो जारी किया। गुप्ता ने कहा कि इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी को सिनेमा, कला और संस्कृति का वैश्विक केंद्र बनाना है।

राष्ट्रीय राजधानी 25 से 31 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की मेजबानी करेगी, जिसमें 125 से अधिक भारती एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम (डीटीडीसी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लोगो का अनावरण करते हुए गुप्ता ने कहा कि इस महोत्सव की परिकल्पना एक बंद दरवाजे वाले समारोह के बजाय एक सार्वजनिक, समावेशी और पूरे शहर में फैले उत्सव के रूप में की गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली ने हमेशा संस्कृति को आकार दिया है, उसका अनुसरण नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-दिल्ली के साथ, हम एक ऐसा सार्वजनिक महोत्सव कर रहे हैं जो इस शहर के लोगों का है।’’

गुप्ता ने कहा कि यह महोत्सव केवल फिल्म प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दिल्ली की रचनात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक विरासत का जश्न होगा।

उन्होंने कहा कि इस सार्वजनिक महोत्सव का उद्देश्य विश्व सिनेमा को आम नागरिकों के करीब लाना है, साथ ही स्थानीय फिल्म निर्माताओं और तकनीशियनों को आदान-प्रदान और सहयोग के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

इस महोत्सव का आयोजन भारत मंडपम समेत नयी दिल्ली में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर होगा।

भाषा सुरेश शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments