scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमविदेशप्रधानमंत्री मोदी को इजराइल के ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ प्रदान किया गया

प्रधानमंत्री मोदी को इजराइल के ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ प्रदान किया गया

Text Size:

यरुशलम, 25 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके असाधारण योगदान के लिए ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया।

भारतीय प्रधानमंत्री यह पदक पाने वाले पहले नेता हैं, जो इजराइली संसद ‘नेसेट’ का सर्वोच्च सम्मान है।

नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना ने इजराइली संसद में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद उन्हें यह पदक प्रदान किया।

यह पदक भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के असाधारण योगदान के वास्ते प्रदान किया गया है।

मोदी ऐसे वैश्विक नेता हैं, जिन्हें इज़राइल और फलस्तीन दोनों से शीर्ष पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में ‘‘ग्रैंड कॉलर आफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन’ से सम्मानित किया गया, जो विदेशी नेताओं के लिए सर्वोच्च फलस्तीनी सम्मान है।

प्रधानमंत्री मोदी की पिछले नौ साल में यह दूसरी इजराइल यात्रा है।

भाषा शोभना सुरेश

सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments