scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलमानस धामने महा ओपन एटीपी चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में

मानस धामने महा ओपन एटीपी चैलेंजर के क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

पुणे, 25 फरवरी (भाषा) वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले स्थानीय खिलाड़ी मानस धामने ने बुधवार को यहां महा ओपन एटीपी चैलेंजर 75 टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

कभी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 खिलाड़ियों में शामिल रहे बेलारूस के इल्या इवाश्का चोट के कारण मैच के बीच से हट गए, जिससे धामने ने अंतिम आठ में जगह बनाई। उस समय धामने 3-6 से पीछे चल रहे थे। धामने का अगला मुकाबला क्रोएशिया के डुजे अजदुकोविच से होगा।

धामने और गैर वरीयता प्राप्त अजदुकोविच के अलावा ग्रेट ब्रिटेन के एलस्टेयर ग्रे और इटली के छठी वरीयता प्राप्त फेडेरिको सिना क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले अन्य खिलाड़ी हैं।

अजदुकोविच ने पुर्तगाल के पांचवीं वरीयता प्राप्त के फ्रेडरिको फरेरा सिल्वा को 6-2, 6-2 से हराया।

ब्रिटेन के ग्रे ने एक सेट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त इलिया सिमाकिन को 4-6, 7-6(7), 7-5 से हराकर उलटफेर किया। सिना ने जापान के युता शिमिजु के खिलाफ 6-1, 6-4 से जीत दर्ज की।

युगल के पहले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त सिद्धांत बंठिया (भारत) और अलेक्जेंडर डोंस्की (बुल्गारिया) ने लुका कैस्टेलनुओवो (स्विट्जरलैंड) और उइसुंग पार्क (कोरिया) को 7-6(5), 6-2 से हराया।

भारत के साकेत मायनेनी और दिग्विजयप्रताप सिंह ने जापान के मासामाची इमामुरा और कोकोरो इसोमुरा पर 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की जबकि ब्रिटेन के जे क्लार्क और बेल्जियम के माइकल गीर्ट्स की जोड़ी ने ताकुया कुमासाका और रियो नोगुची की जापानी जोड़ी को 6-3, 6-4 से पराजित किया।

रयुकी मात्सुदा (जापान) और इलिया सिमाकिन ने आर्यन लक्ष्मणन (भारत) और मित्सुकी वेई कांग लिओंग (मलेशिया) को 7-6(3), 7-5 से हराया।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments