scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशसूरत में दम्पति और बेटी घर में मृत मिले, सुसाइड नोट बरामद

सूरत में दम्पति और बेटी घर में मृत मिले, सुसाइड नोट बरामद

Text Size:

सूरत, 25 फरवरी (भाषा) शहर के वेसु इलाके में एक दंपति ने अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दंपति की दूसरी बच्ची को बचा लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वेसु पुलिस थाने के निरीक्षक जे सी जादव ने बताया कि बिहार निवासी बालमुकुंद, उनकी पत्नी प्रियंका और उनकी बड़ी बेटी की मंगलवार को घर में कथित तौर पर विषैला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जादव ने बताया कि दंपति की सात वर्षीय छोटी बेटी बच गई।

बालमुकुंद एक शेयर कारोबारी थे और घर से काम करते थे।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें वैभव रुंगटा नामक व्यक्ति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments