scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशदिल्ली में सुबह के समय गर्मी का एहसास

दिल्ली में सुबह के समय गर्मी का एहसास

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह की शुरुआत गर्म मौसम से हुई और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आसमान के साफ रहने का पूर्वानुमान है।

केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है, जबकि रिज में 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।

आयानगर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।

इन केंद्रों पर सुबह साढ़े आठ बजे तक कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच ‘एक्यूआई’ को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments