scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमखेलकेआईडब्ल्यूजी: सेना पदक तालिका में शीर्ष पर, सीआरपीफ की काजल को दूसरा स्वर्ण

केआईडब्ल्यूजी: सेना पदक तालिका में शीर्ष पर, सीआरपीफ की काजल को दूसरा स्वर्ण

Text Size:

गुलमर्ग, 24 फरवरी (भाषा) सेना की टीम खेलो इंडिया शीतकालीन खेल (केआईडब्ल्यूजी) 2026 के गुलमर्ग चरण में मंगलवार को यहां अपना चौथा स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच स्वर्ण दांव पर थे। सीआरपीएफ की नॉर्डिक स्कीइंग खिलाड़ी काजल कुमारी राय ने अपना लगातार दूसरा स्वर्ण जीता। उन्होंने 10 किमी रेस में शीर्ष स्थान हासिल किया।

सेना की टीम कुल पांच स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर है। टीम ने कल तीन और आज एक स्वर्ण पदक जीता। सेना ने इससे पहले लद्दाख चरण में पुरुषों की आइस हॉकी में स्वर्ण जीता था।

हरियाणा चार स्वर्ण के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है। ये सभी पदक उसके स्केटिंग खिलाड़ियों ने लेह में जीते।

कामिया कार्तिकेयन ने गुलमर्ग में स्की माउंटेनियरिंग (वर्टिकल) में महाराष्ट्र को पहला स्वर्ण दिलाया जबकि अनुभवी आंचल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को अल्पाइन स्कीइंग की जाइंट स्लैलम रेस में केआईडब्ल्यूजी 2026 खेलों का पहला स्वर्ण दिलाया। उन्होंने 48.984 सेकेंड के समय के साथ आसानी से स्वर्ण पदक जीता।

सेना के स्टार स्कीइंग खिलाड़ी पद्म नमगेल ने पुरुषों की 10 किमी नॉर्डिक रेस का स्वर्ण पदक जीता। सेना की टीम ने स्पर्धा में दबदबा बनाते हुए पहले नौ स्थान अपने नाम किए।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments