scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशमणिपुर में म्यांमा से जंगली पहाड़ी बकरियों की तस्करी करने वाले दो लोग गिरफ्तार

मणिपुर में म्यांमा से जंगली पहाड़ी बकरियों की तस्करी करने वाले दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

इंफाल, 24 फरवरी (भाषा) मणिपुर में सुरक्षाबलों ने म्यांमा से 24 जंगली पहाड़ी बकरियों की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों के राज्य के टेंग्नौपाल जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बयान में बताया कि इस संबंध में मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों की एक टीम ने टेंग्नौपाल शहर में चार पहिया एक वाहन को रोका और गाड़ी से उन्हें 24 जंगली पहाड़ी बकरियां मिलीं। पहाड़ी बकरियों की यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित है।

बयान में कहा गया है कि इन बकरियों की तस्करी म्यांमा से की गई थी और उन्हें पल्लेल ले जाया गया था।

बयान के अनुसार, दुर्लभ प्रजाति की तस्करी करने वाले वाहन के चालक और उसमें सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति काकचिंग और थौबल जिलों के रहने वाले हैं।

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments