scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशमेरठ में एक घर में आग लगने से पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत, एक महिला घायल

मेरठ में एक घर में आग लगने से पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत, एक महिला घायल

Text Size:

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 24 फरवरी (भाषा) मेरठ जिले में एक मकान में आग लगने से पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात करीब आठ बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किदवई नगर की है जब इकबाल अहमद के मकान में अचानक आग लग गई।

उसने बताया कि मकान में कपड़ों की सिलाई का काम होता था और वहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया संभवत: आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके ने आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में सात लोग झुलस गए जिन्हें राजधानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसने बताया कि चिकित्सकों ने रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (चार), अकदस (चार), नाबिया (चार माह) और इनायत (चार माह) को मृत घोषित किया। सभी किदवई नगर, सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर तीन के निवासी थे।

घायल अमीर बानो (55) का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments