जयपुर, 23 फरवरी (भाषा) राजस्थान पुलिस ने बाड़मेर जिले में नशीले पदार्थ (एमडी ड्रग्स) बनाने के एक कारखाने का पर्दाफाश करते हुए करीब 8.50 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, कच्चा माल और उपकरण बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा के अनुसार सेड़वा थाना पुलिस ने सिंहार क्षेत्र में यह कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि आरोपी आदम खान ने अपने खेत में मुर्गी पालन का धंधा शुरू किया था ताकि किसी को शक न हो। लेकिन इस व्यवसाय की आड़ में बने छपरे के भीतर नशीले पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था।
भाषा
पृथ्वी
रवि कांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
