नोएडा, 23 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को एक थार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के प्रयाग अस्पताल के पास की है और थार के चालक ने ‘‘तेजी और लापरवाही’’ से वाहन चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार राजेश, अनूप, राकेश और ओमप्रकाश घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि एक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने थार के चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में लिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
भाषा
सं, रवि कांत खारी रवि कांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
