scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशयार, ऐसा मत करो: आमिर खान ने गायक अरिजीत सिंह के पार्श्व गायन छोड़ने के फैसले पर कहा

यार, ऐसा मत करो: आमिर खान ने गायक अरिजीत सिंह के पार्श्व गायन छोड़ने के फैसले पर कहा

Text Size:

मुंबई, 23 फरवरी (भाषा) ‘एक दिन’ शीर्षक गीत की रिकॉर्डिंग के लिए हाल में अरिजीत सिंह के गृहनगर मुर्शिदाबाद गए अभिनेता आमिर खान यह जानकर हैरान नजर आते हैं कि गायक का पार्श्व गायन से विराम स्थायी है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक विशेष ‘बिहाइंड-द-सीन’ वीडियो में सामने आई।

वीडियो में आमिर और अरिजीत गायक के घर पर फर्श पर आराम से बैठे हुए बातचीत करते नजर आ रहे हैं, तभी सुपरस्टार गायक से पूछते हैं, “आप कोई प्रोजेक्ट नहीं ले रहे हैं। कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं या हिंदी फिल्मों के लिए गाना नहीं चाहते?”

अरिजीत का जवाब सुनकर आमिर तुरंत हिंदी में कहते हैं, “ऐसा मत कर यार, हम लोगों का क्या होगा।”

‘बिहाइंड द सीन’ वीडियो में अरिजीत को गाने की रिकॉर्डिंग करते हुए और आमिर को अपने घर का दौरा कराते हुए, पतंग उड़ाते हुए और उन्हें अपनी स्कूटी पर शहर का भ्रमण कराते हुए दिखाया गया है।

बाद में आमिर ने एक पोस्टर साझा किया और उनकी आगामी फिल्म में आवाज देने के लिए अरिजीत को धन्यवाद दिया। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक मई को थियेटर में रिलीज होनी है।

अरिजीत ने 27 जनवरी को पार्श्व गायन से संन्यास की घोषणा करके प्रशंसकों को चौंका दिया।

भाषा प्रशांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments