scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशगुजरात के डीजीपी ने कच्छ दौरे में की सीमा सुरक्षा की समीक्षा

गुजरात के डीजीपी ने कच्छ दौरे में की सीमा सुरक्षा की समीक्षा

Text Size:

अहमदाबाद, 23 फरवरी (भाषा) गुजरात के पुलिस महानिदेशक के एल एन राव ने कच्छ के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा की समीक्षा की, जो पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय और समुद्री सीमा साझा करता है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राव ने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने के तरीकों पर चर्चा की और 21 और 22 फरवरी को अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान भुज में जिला मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय अपराध सम्मेलन में भाग लिया।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘राज्य पुलिस प्रमुख ने भुज में आयोजित उच्च स्तरीय अपराध सम्मेलन में सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा की। बाद में, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारतीय वायु सेना, तट रक्षक, खुफिया ब्यूरो और एनटीआरओ (राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन) जैसी एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की गई।’

बैठक में खुफिया जानकारी साझा करने, मादक पदार्थों की तस्करी और घुसपैठ को रोकने और मछुआरों के मुद्दों पर ध्यान देने के साथ सभी एजेंसियों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। एनसीओआरडी (राष्ट्रीय समन्वय केंद्र) की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

डीजीपी ने नलिया पुलिस थाने को गोद लिया और पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने जखाऊ तट पर झंडे भी फहराए और भारतीय तटरक्षक बल, बीएसएफ और गुजरात पुलिस के जवानों के साथ संयुक्त गश्त में भाग लिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘कच्छ की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए राव ने समुद्र और भूमि सीमाओं पर सतर्कता बनाए रखने, प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ाने और एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए मार्गदर्शन दिया।’’

भाषा शोभना माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments