scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशकेरल के चिलकूर में सुरंग के अंदर देश का पहला 'लाइट एंड साउंड' शो 16 फरवरी को होगा शुरू

केरल के चिलकूर में सुरंग के अंदर देश का पहला ‘लाइट एंड साउंड’ शो 16 फरवरी को होगा शुरू

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 23 फरवरी (भाषा) केरल के इतिहास और महान समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की शिक्षाओं पर आधारित एक ‘लाइट-एंड-साउंड’ शो 16 फरवरी को वर्कला के पास चिलकूर सुरंग में शुरू किया जाएगा।

‘लाइट-एंड-साउंड’ का मतलब है कि प्रकाश और ध्वनि के प्रभावों के जरिए किसी कहानी, इतिहास या घटना को जीवंत रूप में दिखाना।

इस संबंध में सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘वीडियो मैपिंग’ तकनीक से संचालित यह शो देश का पहला ऐसा दृश्य अनुभव होगा, जिसे किसी सुरंग के भीतर प्रदर्शित किया जाएगा।

अक्कुलम-चेट्टुवा जलमार्ग परियोजना के पहले चरण के तहत नवीनीकृत की गई चिलाकुर सुरंग का उद्घाटन मुख्यमंत्री पिनराई विजयन करेंगे।

बयान में कहा गया है कि 280 किलोमीटर लंबा अक्कुलम-चेट्टुवा जलमार्ग, 616 किलोमीटर लंबी कोवलम-बेकल जलमार्ग परियोजना का हिस्सा है।

इसमें कहा गया कि सुरंग के नवीनीकरण का कार्य ‘केरल वॉटरवेज इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ (केडब्ल्यूआईएल) द्वारा किया गया है, जो राज्य सरकार और कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) का एक संयुक्त उपक्रम है।

केडब्ल्यूआईएल के निदेशक एस सुहास ने बताया कि इस शो का मुख्य आकर्षण केरल के सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता श्री नारायण गुरु के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित छह मिनट का एक दृश्य प्रदर्शन होगा।

कोच्चि के त्रिपुनिथुरा स्थित ‘आर एल वी कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स’ के छात्रों और संकाय सदस्यों ने गुरु के जीवन के सचित्र फ्रेम तैयार किए हैं, जिन्हें अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके जीवंत बनाया गया है।

सुहास ने कहा कि नौका विहार और ‘लाइट-एंड-साउंड’ शो से मनोरम चिलकूर बीच एक आकर्षक गंतव्य के रूप में उभरेगा, जिससे केरल में जल-आधारित पर्यटन को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments