scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशममता बनर्जी ने मणिपुरी फिल्म 'बूंग' को बाफ्टा पुरस्कार मिलने पर बधाई दी

ममता बनर्जी ने मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को बाफ्टा पुरस्कार मिलने पर बधाई दी

Text Size:

कोलकाता, 23 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को बाफ्टा पुरस्कार मिलने पर इसके कलाकारों और निर्माताओं को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि फिल्म ने ‘सभी बाधाओं के बावजूद’ इतिहास रच दिया।

फरहान अख्तार के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित एक अलग अंदाज वाली मणिपुरी पृष्ठभूमि की हास्य-ड्रामा फिल्म ‘बूंग’ ने रविवार को लंदन में सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म की श्रेणी में प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता।

फिल्म से जुड़े लोगों को बधाई देते हुए बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने 2026 के बाफ्टा पुरस्कारों में इतिहास रच दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी बाधाओं के बावजूद, इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म का पुरस्कार मिला और यह इस प्रतिष्ठित श्रेणी में पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई।”

बनर्जी ने कहा, ‘‘बूंग के सभी कलाकारों और निर्माताओं को मेरी हार्दिक बधाई। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’’

गुगुन किपगेन और बाला हिजाम अभिनीत इस फिल्म ने ‘लिलो एंड स्टिच’, ‘आर्को’ और ‘जूट्रोपोलिस 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़कर यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया।

भाषा आशीष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments