गुलमर्ग, 23 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को यहां मशहूर स्की रिसॉर्ट में खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के छठे सत्र का उद्घाटन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे।
सिन्हा ने कहा कि गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल एक सामान्य खेल प्रतियोगिता से एक राष्ट्रीय महोत्सव में बदल गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘खेलो इंडिया शीतकालीन खेल शांति, बराबरी और भाईचारे की खेल भावना के आदर्शों को फिर से जिंदा करते हैं। हमारे जीवंत, अलग-अलग तरह की भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं वाले देश में गुलमर्ग में शीतकालीन खेल एक वैश्विक भाषा और साझी विरासत के तौर पर काम कर रहे हैं।’’
भारत के सबसे बड़े शीतकालीन खेल स्थल पर पर होने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब एक हजार खिलाड़ी और अधिकारी अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे।
भाषा सुधीर पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
