scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशतमिलनाडु की अंतिम मतदाता सूची जारी, करीब 70 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए

तमिलनाडु की अंतिम मतदाता सूची जारी, करीब 70 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए

Text Size:

(आंकड़ों में बदलाव के साथ)

चेन्नई, 23 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने सोमवार को यहां अंतिम मतदाता सूची जारी की। सूची के मुताबिक विभिन्न श्रेणियों के तहत करीब 70 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में अब 5.67 करोड़ मतदाता हैं।

पटनायक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने से पहले राज्य में मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ थी। उन्होंने बताया कि नयी सूची में 18-19 आयु वर्ग के 7.40 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया है।

पटनायक ने कहा कि सूची के निरंतर अद्यतन करने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू की जाएगी।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments